Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 18 at 6.58.19 PM

बरेली -नेशनल हाइवे से एनएचएआई ने हटाया अतिक्रमण

रिपोर्टर सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली 

फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाइवे पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों पर मंगलवार को कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सड़क किनारे रखा सामान व अवैध होर्डिंगों को भी हटाया गया। एनएचएआई अधिकारियों ने हाईवे पर कब्जा जमाने वाले दुकानदारों पर सख्ती के साथ अतिक्रमण को जेसीबी से हटा दिया और हद तक खुदाई कराई गई। इस दौरान दुकानदारों को भी चेतावनी दी कि भविष्य में एनएचएआई के दायरे से बाहर ही अपना सामान रखे। दरअसल धुंध मे सड़क हादसों से बचाव के लिए एनएचएआई के अधिकारियों ने सड़क की हद में सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों पर शिकंजा कस दिया। एचएचएआई की टीम ने कस्बे के उनासी चौराहा से टोल प्लाजा तक दुकानदारो के रखे सामान व अवैध होर्डिंग से कब्जा जमाने वालों पर कार्रवाई की। कई दुकानदारों का निर्धारित दायरे से बाहर बिछी ईटे व स्लैब को जेसीबी से तोड़ दिया गया और इसी के साथ खुदाई भी कराई। खुदाई के दौरान एक पेड़ को भी ढहा दिया गया। दुकानदार के विरोध करने पर उस पेड़ को उसी जगह दोबारा से खड़ा कर दिया गया। इस दौरान एचएचएआई अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर कोई भी दुकानदार या व्यक्ति हाईवे की हद मे सामान रखकर अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *