बैग में लगभग 35,000 का लैपटॉप था पुलिस ने बैग स्वामी का बैग किया वापस।
रिपोर्ट मु अनस गोरखपुर
गोरखपुर। आज दिनांक 18/01/2022 को जीआरपी पुलिस लाइन गोरखपुर के मेन गेट पर एक लावारिस में मिला। उक्त बैग को हे0 कां0 अरविंद यादव द्वारा खोलकर देखा गया तो बैग में एक लैपटॉप, (कीमत लगभग 35000) चेक बुक, एटीएम कार्ड व आई कार्ड रखा हुआ मिला। उक्त बैग के स्वामी को सूचित कर जीआरपी पुलिस लाइन बुलाया गया। सूचना के उपरांत बैग स्वामी श्री ओमप्रकाश सिंह नि0-एच 11 राप्ती नगर फेस 4 शाहपुर गोरखपुर मो0-9792355944 जीआरपी लाइन गोरखपुर आए, और बैग को उनको सुपुर्द किया गया। उन्होंने जीआरपी लाइन गोरखपुर की पुरी पुरी प्रशंसा की।