Breaking News

मोटरसाईकिलों को चोरी कर नंबर प्लेट फेरबदल करके बेचने वाले गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

Ibn न्यूज़ टीम
पुरन्दरपुर महराजगंज
पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक पुरन्दरपुर द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 16.01.2022. को पंजीकृत मु0अ0स0 09/22 धारा 379,411 भादवि थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज से सम्बन्धित चोरी गयी वाहन की बरामदगी हेतु टीम गठित कर सम्भावित स्थानो पर तलाशी के दौरान मुखविर खास की सूचना पर मनिकौना पेट्रोल पम्प के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी की गयी मोटरसाईकिल एचएफ डिलक्स नं0-UP56N3979 के साथ दो नफर अभियुक्त कृष्णमोहन पुत्र सन्तराम पासवान उम्र करीब 19 वर्ष व राजवर्मा पुत्र मक्खन प्रसाद वर्मा उम्र करीब 19 वर्ष निवासीगण कुशहा थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया ।

IMG 20220118 WA0001पूछताछ के दौरान उक्त अभियुक्तगणो द्वारा चोरी की गयी थाना स्थानीय के पुरन्दरपुर बाजार, मोहनापुर बाजार, व थाना फरेन्दा क्षेत्र व थाना पीपीगंज गोरखपुर क्षेत्र से चोरी गयी मोटर साईकिल की बरामदगी कराने की बात अभियुक्त उपरोक्त द्वारा बताया गया जिसपर थाना पुरन्दरपुर से पूछताछ के उपरान्त थाने से एक टीम प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में व दुसरी टीम चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर उ0नि0 अंकित सिंह के नेतृत्व में रवाना किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त कृष्ण मोहन से वार्ता कराकर घटना में सलिप्त अभियुक्त शकील उर्फ अज्जु पुत्र शब्बीर नि0 कोल्हुई बाजार थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज को पैसिया बस स्टेन्ड के पास एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद चोरी की मोटरसाईकिल एचएफ डिलक्स बरामद किया गया । तदोउपरान्त उ0नि0 अंकित सिंह द्वारा गिरफ्तार शुदा 03 नफर अभियुक्तों के निशा देही पर ग्राम कुशहा थाना क्षेत्र कोल्हुई के खंडहर से चोरी की चार मोटरसाइकिले व एक अदद मोटरसाइकिल चोरी को जो अभियुक्त नजाबुददीन खान पुत्र सहाबुद्दीन खान निवासी मजगावां थाना मधुवनिया जनपद रुपनदेही राष्ट्र नेपाल को गिरफ्तार कर चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया । बरामद चोरी की मोटरसाइकिले थाना क्षेत्र पुरन्दरपुर , थाना क्षेत्र पीपीगंज गोरखपुर, थाना क्षेत्र फरेन्दा से सम्बन्धित है । बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधीक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना पुरन्दरपुर,उ0नि0 वीरेन्द्र बहादुर राय थाना पुरन्दरपुर, उ0नि0 जितेन्द्र यादव- थाना पुरन्दरपुर ,उ0नि0 श्री अंकित सिंह-थाना पुरन्दरपुर,उ0नि0 विनीत कुमार यादव- थाना पुरन्दरपुर,उ0नि0 दुर्गेश कुमार वैश्य-थाना फरेन्दा,हे0का0 राणा प्रताप- थाना पुरन्दरपुर,हे0का0 शंकर सिंह-थाना पुरन्दरपुर ,का0 प्रदीप यादव-थाना पुरन्दरपुर ,का0 सूरज मौर्या- थाना पुरन्दरपुर, का0 श्रवण कुमार- थाना पुरन्दरपुर व मनीष यादव- थाना पुरन्दरपुर मौजूद थे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *