Breaking News

फतेहपुर : कानपुर से आ रही रोडवेज बस से हुई मोटरसाइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति की मृत्यु तथा एक गंभीर रूप से घायल

कानपुर से आ रही रोडवेज बस से हुई मोटरसाइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति की मृत्यु तथा एक गंभीर रूप से घायल
चांदपुर थाना के अंतर्गत बिरनई और बेहटा गांव के बीच हरकुंडि मोड़ के पास कानपुर से आ रही रोडवेज बस से हुई मोटरसाइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति की मृत्यु तथा एक गंभीर रूप से घायल कानपुर से गौरा चलने वाली रोडवेज बस प्रतिदिन की भांति शाम 5:00 बजे गौरा जा रही थी तभी मोटरसाइकिल से श्रवण कुमार और अमित अपने गांव से अमौली जा रहे थे तभी रोडवेज बस की चपेट में आ गए श्रवण कुमार उम्र 19 साल s/o गया |
प्रसाद पाल जिस की मौके पर मृत्यु हो गई वही अमित उर्फ बड़कन गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको एंबुलेंस से अमौली सीएससी ले जाया गया श्रवण कुमार कुल सात भाई और बहन थे जिसमें श्रवण कुमार तीसरे नंबर का था सबसे बड़ा भाई मुलायम सिंह का भी एक्सीडेंट मैं 2 साल पहले मृत्यु हो गई थी श्रवण कुमार के 5 बहने हैं जिनका नाम विमला, कमला ,गोरी ,भूनगी ,स्वाति हैं विमला की शादी अभी 18 फरवरी को ही हुई थी श्रवण कुमार के पिता दूसरे की खेती लेकर मजदूरी करते हैं वही ग्रामीणों का भारी आक्रोश है और रोड में रोड जाम करके ड्राइबर को पकड़ने और मुवावजे की मांग कर रहे है खबर लिखे जाने तक रोड का जाम नहीं हटाया गया ।

 
रिपोर्ट संदीप कुमार ibn24x7news फतेहपुर

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *