Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 13 at 11.25.50 PM

लाभार्थी संपर्क अभियान के क्रम में आज तीसरे दिन कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच रखी।

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर गोरखपुर के तत्वावधान में गुरुवार को वार्ड नं 28 अंतर्गत जंगल सालीग्राम, शिवपुर साहब गंज और मलिन बस्तियों में जाकर भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियां घर घर जाकर लोगों में बताया गया।
संपर्क अभियान के तहत पंपलेट के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया और स्टीकर चस्पा किया गया। जनता में पार्टी को भारी बहुमत से जिताकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सहभागी बनने की अपील की गई।
संपर्क अभियान में मुख्य रूप से वार्ड के वरिष्ठ नागरिक समेत महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार, मंत्री रविंद्र कुमार, संदीप मझवार, सनी भारती, महानगर मीडिया प्रभारी इं. बृजमोहन कार्यसमिति सदस्य महेंद्र गौतम, पूर्व महामंत्री शक्ति प्रसाद समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *