Breaking News

उज्जवल चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों में किया जैकेट व कंबल वितरण

Ibn न्यूज़ टीम
सिसवा बाजार महराजगंज
बहु आयामी सामाजिक संस्था उज्जवल ने बढ़ते ठंड के मद्देनजर नौ जनवरी दिन रविवार को केडिया धर्मशाला के सामने कंबल, शाल व जैकेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।

IMG 20220110 WA0004इस अवसर पर संस्था के राम उग्रह गुप्ता व दीपक मद्धेशिया ने कहा कि नि:स्वार्थ भाव से समाज की सेवा करना ही हमारे ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है। यह क्रम कंबल व जैकेट वितरण के बाद भी क्रमवार चलता रहेगा। ट्रस्ट के विकास जायसवाल ने कहा कि आर्थिक अभाव के कारण लोगों को ठंड का सामना नहीं करना पड़े यही सोचकर संस्था ने कंबल वितरण अभियान का शुभारंभ किया है।

IMG 20220110 WA0003कार्यक्रम में विभिन्न पंचायत व नगर के दो सौ पचास गरीब-लाचारों के बीच कंबल, शाल व जैकेट वितरण हुआ। इसे सफल बनाने में ट्रस्ट के अरविंद जायसवाल, चंद्रेश सैनी, आर संदीप चौरसिया, सहयोगी राहुल जायसवाल, बादल जायसवाल, शिवा जायसवाल, रवि रौनियार, रमाशंकर व संदीप मल ने विशेष सहयोग किया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *