Breaking News
IMG 20220102 120309

सिसवा महोत्सव में अखिलेश द्विवेदी सहित तमाम कलाकारों ने मचाया धूम, कलाकारों की कलाकृतियों पर झूमे लोग

Ibn न्यूज़ टीम
सिसवा बाजार महराजगंज
सिसवा बाजार में कल रामजानकी मंदिर के प्रांगण में सिसवा महोत्सव का दसवाँ सलेब्रेशन्स हुआ जिसमें बहुत ही भब्य आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में इंटरनेशनल हास्य कवि अखिलेश द्विवेदी उपस्थित होकर वर्तमान राजनीति पर कटाक्ष किये व एंकर दिल्ली से चल कर आई एकता तिवारी ने शमा को आखिरी मुकाम तक बाँधे रखा।

स्कूलों की तरफ से RPIC इंटर कॉलेज बीजापार, मल्वेरी स्कूल सिसवा, किसान आदर्श इंटर कॉलेज बेलवा, चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर सिसवा, स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल सिसवा व सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिसवा के बच्चों ने नाटक, डांस, कॉमेडी एवं देश भक्ति के द्वारा समाज को एक नया आयाम देने की कोशिश की जो देश हित में बहुत ही जरूरी है।

बताते चले कि सिसवा महोत्सव मंच के द्वारा हर साल हैप्पी न्यू ईयर पर सिसवा महोत्सव के अध्यक्ष मनोज केशरी, बहुमुखी प्रतिभा के धनी व प्रसिद्ध समाज सेवी डॉ० पंकज तिवारी ,महामंत्री संजय जायसवाल,रोशन मद्धेशिया ,भाजपा के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धीरज तिवारी ,नीरज तिवारी, सुनील रौनियार एवं उनकी टीम के सभी मेम्बर के अथक प्रयास से जिसमे छोटे -बड़े बच्चे एवं अन्य कई कलाकार जो अपनी -अपनी प्रतिभाओं को बिखेरकर समाज को एक नई दिशा देने का कार्य करते है ऐसे लोगो की बिशेष भूमिका रही। विदित रहे कि सिसवा महोत्सव की पूरी टीम का अद्भुत प्रयास जिले में ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में भी हर व्यक्ति को एक नई दिशा मे ले जाने का कार्य कर रहा है । इस आयोजन में मुख्य अतिथि सिसवा स्टेट कैप्टन मानवेंद्र सिंह, सोमनाथ चौरसिया, लालजी सिंह ,शिव सोनी, अवधेश चौबे,ओए जोसेफ्स,रिबिन जोसेफ्स, बच्चन लाल गोंड़, लक्ष्मण तुलस्यान,अजय लाल श्रीवास्तव तथा अन्य स्कूलो के प्रिंसिपल, प्रबंधक व तमाम पत्रकारो सहित बहुत सारे गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *