Breaking News

देवरिया :- कुशीनगर ने नैपाल को एक शून्य से हराकर फाइनल में

Ibn news रिपोर्ट अशलम सलेमपुर


स्थानीय तहसील छेत्र के मोहम्मद हुसैन इंटर कालेज के मैदान में खेले गए फिरोज मेमोरियल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में कुशीनगर ने नैपाल को 1, 0 से हराकर विजेता ट्राफी अपने नाम कर लिया कुशीनगर व नैपाल के बीच खेले गए मैच के दौरान लगभग दस हजार दर्शक उपस्तिथ थे जो खेल का आनंद ले रहे थे मैच लगभग तीन बजे प्रारम्भ हुआ जिसके मुख्य अतिथि छेत्रिय अधिकारी कपिलमुनि सिंह सलेमपुर व आयोजक शमशाद आज़म उर्फ मुन्ना बाबू ने विजेता टीम को ट्राफी देकर पुष्कृत किया वहीं पराजित टीम को भी ट्राफी देकर सम्मानित किया गया पुरष्कार वितरण समारोह के दौरान अध्यक्ष आरिफ अली अंसारी , डाक्टर आफताब आज़म, शादाब कमर , विद्यालय के प्रधानाध्यापक अब्दुल सलाम अंसारी, डाक्टर सफीउल्लाह ग्राम प्रधान देवरिया उर्फ शामपुर, असलम भाई पूर्व प्रधान निज़ामाबाद , डाक्टर राशिद, सईद अंसारी ,भट्टू , सुगगन खान आदि लोग उपस्तिथ रहे बतादें कि इसी मैदान पर स्वर्गीय आबिद अली अंसारी जी ने देश के प्रशिद्ध पुरुष व महिला कुस्ती का आयोजन 1986 के दशक में कराकर जिले व जवार का मान बढ़ाया था उन्हों ने अपने जीवनकाल में दारा सिंह ,फिल्मी दुनिया के जाने माने कलाकार असीत सेन सहित अन्य बड़ी हस्तियों को बुलाकर कुश्ती व अन्य खेल का आयोजन किया था जानकारों का कहना है कि लग भाग तीन दशक बाद इस मैदान में इस तरह का आयोजन देखने का सैभाग्य प्राप्त हुआ है। इस बाबत आयोजक शमशाद आज़म का कहना है कि आने वाले समय में और अच्छा प्रतियोगिता कराया जाएगा उन्हों ने सभी कार्यकर्ता व दर्शकों के प्रति आभार ब्यक्त किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *