Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 01 at 11.51.55 PM

लक्जरी कार से, लूटपाट करने वाले दो लुटेरे 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

लूट का मोबाइल व नगदी बरामद

एसपी नार्थ गुलरिया थाने पर किया प्रेस वार्ता

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर। गुलरिया थाना क्षेत्र लग्जरी कार से लूटपाट करने वाले लुटेरों को गुलरिया पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार 31 दिसंबर को देर रात्रि में वादी सुरजीत जायसवाल पुत्र स्व लालू निवासी भम्भौर टोला रखही थाना गुलरिहा गोरखपुर द्वारा लूट के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कराया गया गुलरिया थाना प्रभारी ने दिखाते हुए मु0अ0सं0 672/21 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात के खिलाफ पंजीकृत किया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताड़ा ने लूट की घटना में संलिप्त अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी को निर्देशित किया एसपी नॉर्थ ने तत्परता दिखाते हुए क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा अखिलानंद उपाध्याय व थाना प्रभारी गुलरिया चंद्रहास मिश्रा घटना में सम्मिलित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लग गए जिन्हें 24 घंटे के अंदर
सीसीटीवी फुटेज , सर्विलान्स के सहयोग से लूट की घटना संलिप्त अभियुक्तों मेहमूद जाकीर अली पुत्र जाकिर अली निवासी ग्राम भम्भौर टोला गड़हिया थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर अजय निषाद उर्फ भज्जन पुत्र श्यामरति निवासी ग्राम भम्भौर टोला गड़हिया थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर को मंलग स्थान तिराहा से गिरफ्तार किया पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने मंहगे शौक को पूरा करने व नशा करने के लिये टोला रजई से केवटलिया की तरफ से एक व्यक्ति से 7 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन लूट लिया था जिसे आपस में बाँट लिया था
गिरफ्तार करने वालो में प्रमुख रूप से प्र0नि0 चन्द्रहास थाना गुलरिहा उ0नि शैलेन्द्र शुक्ला चौकी प्रभारी सरहरी
का0 दुर्विजय यादव का यशवन्त यादव थाना गुलरिहा गोरखपुर मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *