Breaking News
IMG 20211225 152435

युग पर्वतक व राष्ट्र प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेई की मनाई गई जयंती

Ibn न्यूज़ टीम
सिसवा बाजार-महराजगंज
राष्ट्र अमूल्य निधी है ,कोई भी राष्ट्र से बड़ा नहीं है ऐसी विचार धारा रखने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी ,राष्ट्रवाद के प्रणेता, सुशासन के संवाहक, जन नेता व भारत रत्न से सम्मानित देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेई की जयंती वर्ष पर नगर पालिका परिषद स्थित अमरपुरवा मोहल्ला में बूथ संख्या 387 पर बूथ अध्यक्ष अनिल कुमार मधेशिया के नेतृत्व में भाजपा और हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने एक बैठक कर अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हे श्रद्धांजलि दी।

इस कार्यक्रम में अटल जी के राष्ट्रीय योगदान को याद किया गया। बूथ समिति व पन्ना प्रमुख की बैठक की गई उक्त बैठक में सरकार द्वारा चलाई जा रही जन उपयोगी योजना की जानकारी दी गई और आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनाने का संकल्प लिया गया।उक्त कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी बूथ संख्या 375, 376, 377 के शक्ति केंद्र प्रभारी विनोद चौधरी, गौरव मद्धेसिया, बूथ महामंत्री अनुसूचित मौर्चा के मंडल उपाध्यक्ष राम सूरज, हिन्दू युवा वाहिनी के जिलामंत्री मनीष शर्मा, मंत्री बिट्टू केशरी, आकाश खरवार, आदित्य राज, मनोज मद्धेशिया, लकी मद्धेशिया, विक्की केसरी, सूरज कुमार, राजू बासफोर, दशरथ पासवान ,सतीश कुमार मिश्र व संतोष कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

 

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *