Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 22 at 10.13.36 PM

गणित दिवस पर क्विज और अन्य रोचक कार्यक्रम आयोजित

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबादःशिक्षा विभाग के निर्देशानुसार‌ राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनएच नं-3 की सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड,तंत्र जूनियर रेडक्रॉस और गाइड्स ने प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय गणित दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड और जूनियर रेडक्रॉस प्रभारी प्राचार्य प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बालिकाओं को संबोधन में कहा कि गणित के प्रेमियों के और गणित में रुचि लेने वालों के लिए आज एक महत्वपूर्ण दिन है गणितज्ञों का मानना है कि गणित का मानव जीवन के विकास में बहुत महत्व है। लोगों को गणित के प्रति जागरुक करना इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य है। विश्व विख्यात गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन ने गणित को सरल बनाने और लोगों के बीच इसकी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए अत्यधिक प्रयास किए। 13 वर्ष की आयु में उन्होंने लंदन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एस. एल.लोनी की विश्व प्रसिद्ध त्रिकोणमिति पर लिखित पुस्तक को पढ़कर अपनी स्वयं की मैथमेटिकल थ्योरी बनाई। उन्होंने बहुत ही कम आयु में बिना किसी की सहायता लिए प्रमेय की रचना की थी। इस विशेष योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें सम्मान से अलंकृत किया था। इसके पश्चात उन्होंने नए-नए गणित के फॉर्मूले भी लिखें। श्रीनिवास रामानुजन की बहुत ही कम आयु में 33 वर्ष में टीबी रोग से ग्रस्त होने के कारण 26 अप्रैल 1920 को उनका देहावसान हो गया। आज एक्टिविटीज कॉर्डिनेटर डॉक्टर गणित प्राध्यापिका जसनीत कौर ने प्राध्यापिका शिवानी,आशा और पूनम के सहयोग से गणित एस्टीमेशन प्रोसेस,क्विज, प्रोजेक्ट,एस रामानुजम पर आधारित लघु फिल्म और पोस्टर के माध्यम से गतिविधियां संचालित की। प्राचार्य मनचंदा ने गणित के सभी प्राध्यापकों और अध्यापकों का विभिन्न कार्यकलापों से राष्ट्रीय गणित दिवस पर विशेष आयोजन की सराहना की और बालिकाओं सृष्टि,निशा,भूमिका सहित सभी की बढ़ चढ़ कर प्रतिभागिता करने के लिए अभिनंदन किया। बालिकाओं ने गणित में भारतीय इतिहास,एस्टीमेशन थ्योरी तथा अन्य वर्किंग मॉडल्स बना कर गणित में रचनात्मकता का परिचय भी दिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261006 WA0002

देवरिया – रामपुर कारखाना में भावी विधायक प्रत्याशी के रूप में कृपा शंकर उपाध्याय का नाम चर्चा में

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 339 रामपुर कारखाना में वर्ष 2027 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *