Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 11 at 11.23.42 PM

सामूहिक विवाह में सौ जोड़ों ने एक दूसरे का थामा हाथ।

रिपोर्ट अभिषेक चौबे

गोरखपुर। सहजनवां समाज में दहेज रूपी कुरीतियों के कारण अति गरीब और पिछड़े वर्ग के लोग अपनी लड़कियों की विवाह समय पर नहीं कर पाते हैं। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए सामूहिक विवाह कार्यक्रम हर वर्ष सभी ब्लाक कार्यालयों पर किया जाता है। जो अति पिछड़े व गरीब वर्ग के लोगों के कन्यादान समय पर आसानी से करने में काफी मददगार साबित हो रहा है। उसी क्रम में पाली ब्लॉक मुख्यालय पर 11 दिसम्बर 2021 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में हिंदू धर्म की रीत रिवाज के अनुसार पंडित रामचंद्र शुक्ल व सत्यानंद शुक्ल ने 90 जोड़ो का विवाह सम्पन्न कराया।तो वहीं मुस्लिम समाज के 10 जोड़ो का विवाह मौलवी मोहम्मद अतीक रजा ने निक़ाह पढ़ाकर संपन्न कराया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त मंत्री आवास विकास परिषद उपाध्यक्ष अश्विनी त्रिपाठी ने सभी जोड़ों को अपना आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना किया।उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होता है।योजनाओं का लाभ सभी धर्म जाति के लोगों को मिलता है।कार्यक्रम को ब्लॉक प्रमुख पाली शशि प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन एडीओ पंचायत जगदीश प्रसाद जायसवाल ने किया । इस अवसर पर हरिमंगल सिंह, अयोध्या सिंह, राम सिंह, हेमंत सिंह, धनेन्द्र प्रताप सिंह, संजय सिंह, वीरेंद्र चौधरी, राघवेंद्र सिंह, रविन्द्र कुमार, विजय मौर्य, अरविंद चौधरी, अविनाश यादव,चंद्रभान ,सतीश शर्मा, बबलू सिंह, दिलीप कुमार, शुभम राज सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *