Breaking News

पढ़ाई के लिए उपयुक्त माहौल देने पर हमारा फोकस- कुलपति

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय (बीएससी मैथ) के विद्यार्थियों की ओर से फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन रविवार को दीक्षा भवन में किया गया।
दीक्षा भवन के निरीक्षण को पहुंचे कुलपति का विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर ऑडिटोरियम में स्वागत किया। कुलपति प्रो राजेश सिंह ने कहा कि गोरखपुर विश्वविद्यालय आजादी के बाद स्थापित होने वाला पहला विश्वविद्यालय है। हमारा फोकस आपको पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल देने पर है। दो वर्षों में दुनिया भर में शिक्षा के क्षेत्र में क्षमतावान देशों की कतार में चीन, भारत और साउथ अफ्रीका के विश्वविद्यालयों ने भी अपने दावेदारी पेश की है। जो भविष्य में और बेहतर करने की जिम्मेदारी प्रदान करता है। हमारे देश का उच्च शिक्षा पर बजट 35 हजार करोड़ के आसपास रहता है। जबकि एक लाख करोड़ रूपया ओवरऑल खर्च होता है। इसमें 60 हजार करोड़ रूपया अमेरिका समेत अन्य देशों में पढ़ाई के लिए फारेन एक्सचेंज होता है। हाल ही में क्यू एस यूनिवर्सिटी वर्ल्ड रैंकिंग में डीडीयूजीयू को देश के शैक्षणिक संस्थानों में 96वीं रैंक मिली है। जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों में पहला स्थान हासिल करने का गौरव हासिल हुआ है। ये संभव हुआ है कि क्योंकि हम विज्ञान खासकर भौतिकी, रसायन, ‌गणित और स्टैटिस्टिक्स में मजबूत है। क्यू एस रैकिंग में एक लाख 30 हजार दुनियाभर के ख्यातिलब्ध शिक्षाविद विश्वविद्यालय की छवि की रैकिंग करते हैं। वोटिंग के माध्यम से विश्वविद्यालय को रैं‌क मिली। निसंदेह वोट करने वालों में विश्वविद्यालय के पुरातन छात्रों का भी अहम योगदान रहा है। प्लसेमेंट, साइटेशन में भी हमने अभूतपुर्व प्रगति की है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, अधिष्ठाता विज्ञान संकाय, मीडिया प्रभारी, गेस्ट हाउस प्रभारी, चीफ प्रॉक्टर, संपत्ति अधिकारी समेत अनेक शिक्षक,अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *