Breaking News

एबीवीपी ने डॉo भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस की पूर्व संध्या पर किया माल्यार्पण

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरखपुर महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा सामाजिक समरसता दिवस डॉo भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस की पूर्व संध्या पर अंबेडकर चौक स्थित डॉo भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रधांजलि दी गयी।
इस अवसर पर एबीवीपी गोरक्ष प्रान्त की प्रान्त अध्यक्ष प्रो० सुषमा पांडेय ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि डॉo भीमराव अम्बेडकर ने समता मूलक समाज की स्थापना की वह आजीवन समाज में व्याप्त भेदभाव और अस्पृश्यता के खिलाफ लड़ते रहे। भारतीय लोकतंत्र में अंबेडकर का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की अद्वितीय प्रतिभा अनुकरणीय है। वे एक मनीषी, योद्धा, नायक, विद्वान, दार्शनिक, वैज्ञानिक, समाजसेवी एवं धैर्यवान व्यक्तित्व के धनी थे। वे अनन्य कोटि के नेता थे, जिन्होंने अपना समस्त जीवन समग्र भारत की कल्याण कामना में उत्सर्ग कर दिया। खासकर भारत के दलित सामाजिक व आर्थिक तौर से अभिशप्त थे, उन्हें अभिशाप से मुक्ति दिलाना ही डॉ. आंबेडकर का जीवन संकल्प था।
इस अवसर पर एबीवीपी गोरखपुर विभाग संगठन मंत्री आकाश, प्रान्त सहमंत्री हर्षवर्धन सिंह व सौरभ गौड़,महानगर मंत्री प्रशांत मणि,प्रान्त सोशल मीडिया प्रमुख शक्ति सिंह, मयंक राय,छात्रा विस्तारिका शिवानी, नगर विस्तारक शुभम दुबे , अनुराग मिश्र, प्रभात राय, संजीव त्रिपाठी, अनुभव शाही, आलोक गुप्ता, अभिजित शर्मा, राम भरोसे, चंदन सिंह, नितिश सिंह सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *