Breaking News
IMG 20211205 192240

गंदे नाले में मिली बाइक सहित युवक की लाश, मामला संदिग्ध

Ibn न्यूज़ टीम
महराजगंज पुरंदरपुर
जनपद महराजगंज पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर रेलवे अंडरपास के पास पानी भरे नाले में आज रविवार की सुबह एक युवक का शव मिला जिसके पास बाइक भी पड़ी थी। ऐसे में तरह-तरह की चर्चाएं है, कोई हत्या तो कोई एक्सीडेंट मान रहा है।

IMG 20211205 192240

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जहाँ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं मृतक की पहचान जितेंद्र पुत्र भोला ग्राम सभा अड्डा देवपुर निवासी के रूप में हुई l बताया जाता है कि मृतक जितेंद्र मुडिला बर्थडे पार्टी मे आने के बाद रात में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद फिर से रानीपुर किसी काम के सिलसिले से गयाऔर वापस आते समय हादसा हुआ। हालत देखने के बाद लोग तरह-तरह की बात कर रहे है, किसी का कहना है कि बाईक अनियंत्रित होने के कारण गाड़ी मोड नही पाया और गड्ढे में बाइक के साथ चला गया और बाईक युवक के उपर गिरने से मौत हुयी होगी तो वही कुछ लोग इसे हत्या कर फेंकने की बात कह रहे है, वैसे मौत कैसे हुयी यह तो पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *