Breaking News
IMG 20211123 203355

शराब के नशे में मारपीट के दौरान एक की मौत, आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Ibn न्यूज़ टीम
कोठीभार-महराजगंज।
कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्रामसभा चनकौली में बीती रात शराब के नशे में जमकर विवाद हुआ जिसमें चालीस वर्षीय एक व्यक्ति की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गयी जिससे आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आज मंगलवार की दोपहर हेवती तिराहे पर ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर रास्ता जाम कर दिया था।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची।

IMG 20211123 203355

अपर एडिशनल एसपी निवेश कटियार ने परिजनों और ग्रामिणों को आश्वासन दिया और कहा की 15 दिनो के अंदर कार्यवाही की जाएगी। जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने करीब दो घंटे बाद जाम हटा दिया। मिली जानकारी के अनुसार कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम चनकौली के पूरन चौहान और उसका पड़ोसी कादिर उर्फ मुन्ना अंसारी सोमवार की रात ग्रामसभा हेवती से शराब के नशे में आपस में झगड़ा करते हुए गांव में आए। गांव में पहुंचते ही दोनों का झगड़ा मारपीट में बदल गया। इस बीच कादिर के पक्ष से कुछ और लोग भी मिलकर पूरन को पीटने लगे। मारपीट होते देख पूरन के पिता राजेश चौहान बीच-बचाव करने पहुंचा कि हमलावर राजेश को पटरी से पीटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने घायल राजेश को जिला अस्पताल भेजवाया लेकिन राजेश ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *