Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 20 at 1.59.59 PM

श्री गुरु नानक देव जी पावन प्रकाश पर्व पर हरमीत कौर को किया सम्मानित

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःबल्लबगढ़ की चावला कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में श्री गुरु नानक देव जी पावन प्रकाश पर्व श्रद्धा के बीच मनाया गया। इस अवसर पर शबद कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया।
फरीदाबाद में नौ से 19 नवंबर तक गुरु नानक जयंती के प्रकाश पर्व पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रभात फेरी निकाली गई। शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। इन सभी कार्यक्रमों में हरसीरत फाउंडेशन की चेयरपर्सन और जननायक जनता पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष हरमीत कौर ने पूरी तत्परता के साथ भाग लिया।

श्री गुरु नानक देव जी पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन ने हरमीत कौर को समृति प्रतिक भेंट कर सम्मानित किया। शब्द कीर्तन के दौरान बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर जननायक जनता पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष हरमीत कौर ने कहा कि सिक्खों के प्रथम गुरू गुरू नानक देव जी ने अपने समय में हिंदू और मुसलमानों पर समान रूप से प्रभाव डाला था। सामाजिक और जीवन से संबंधित कुरीतियों को खत्म करने उपदेश देने के साथ उन्होंने ईश्वर प्राप्ति की ऐसी आध्यात्मिक राह दिखाई थी जो आम लोगों के लिए सहज थी। जिसमें किसी तरह के कर्मकांड और प्रपंच नहीं थे। गुरु नानक देव जी की जन्मतिथि कार्तिक पूर्णिमा के दिन मानी जाती है। सिख समुदाय के लोग इसी दिन उनका जन्मदिन प्रकाशोत्सव के रूप में मनाते हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *