रिपोर्ट ब्यूरो
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक कलेक्ट्रेट कचहरी सभागार में रखी गई थी बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती ने किया संचालन जिला महामंत्री ओम प्रकाश यादव ने किया बैठक में यह कहा गया कि आने वाला 16 नवंबर 2021 को जिला मुख्यालय से मोटर साइकिल रैली निकाली जाएगी रैली के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को एक विज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को दिया जाएगा जिसमें मुख्य मांँगे पुरानी पेंशन बहाल हो सफाई कर्मचारियों का प्रमोशन हो प्रधान से मुक्ति हो अन्य प्रमुख मांँगे रखी गई है इसमें उपस्थित रहे जिला कोषाध्यक्ष राम मिलन पासवान ने कहा की अगर सफाई कर्मचारियों की मांँगे नहीं मानी जाती है तो 23 नवंबर 2021 को लखनऊ के जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा सौजन्य से जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार ,रामेश्वर राय देवेंद्र पाठक अब्बास अली वीर सिंह कृष कुमार राज किशोर चंद्रभान राजकुमार चंदन गुप्ता जगदीश बलराम अन्य लोग उपस्थित रहे।