Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 08 at 8.27.04 PM

वाहन की ठोकर से नगर निगम कर्मचारी की मौत

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के फलमंडी पुलिस चौकी के अन्तर्गत महेवा बंधे पर सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे नगर निगम के प्राईवेट कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई ।
महेवा गांव के सामने बंधे के किनारे झोपड़ी डालकर राजू गौड़ पुत्र रामप्रीत गौड़ उम्र 40 वर्ष निवासी मलाँव थाना बेलीपार गोरखपुर करीब 10 वर्षों से सपरिवार रहते थे । नगर निगम में करीब तीन वर्षों से प्राईवेट सफाई का काम करते थे । सोमवार की सुबह साढ़े चार बजे पैदल ही काम करने घर से चल पड़े । घर के चन्द दूर पहुंचे थे कि भारी वाहन ने ठोकर मार दिया , जिससे मौके पर ही मौत हो गई । वाहन फरार हो गया । परिवार के लोगों ने तत्काल फलमंडी पुलिस को सूचना दी । सूचना मिलते ही फलमंडी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *