Breaking News

बाराबंकी: बालिका का अपहरण, बेचे जाने की आशंका

बालिका का अपहरण, बेचे जाने की आशंका
सतरिख (बाराबंकी) : कस्बे से बालिका का अपहरण कर लिया गया। गैर जनपद में बेचे जाने की आशंका है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
थाना व कस्बा सतरिख क्षेत्र की निवासी बालिका (6) की दो वर्ष पूर्व मां की मौत हो चुकी है। पिता मानसिक रूप से कमजोर है। बालिका को उसके पिता का भाई पाल रहा है। बीती एक जुलाई को बालिका के पड़ोसी मकान में जौनपुर से रिश्ते में एक व्यक्ति आया था। आरोप है कि वह बालिका का अपहरण कर ले गया। किसी दूरस्थ जिले में जाकर उसे बेच दिया है।
तहरीर पर पुलिस ने बहला फुसला कर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया है। इसमें जौनपुर जिले के बनवा मछली शहर निवासी मुबारक अली को नामजद किया गया है। पुलिस भारागंज निवासी आरोपी के एक रिश्तेदार और लखनऊ जिले के माती क्षेत्र के सरसौंदी समेत दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है, लेकिन हिरासत में लेने से इन्कार किया है।
कई अन्य को बेचने का है आरोप
सतरिख : क्षेत्र से बालिका का अपहरण करने वाले पर पूर्व में कई अन्य बच्चों का अपहरण कर बेचे जाने का आरोप है। यह आरोप अपहरण का शिकार बालिका के परिजन ही लगा रहे हैं। बताते हैं कि कार्रवाई न होने से इसने बच्चों के अपहरण को अपना धंधा बना लिया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *