Breaking News

इंडियन आर्मी ग्रुप द्वारा आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में रुस्तम पासवान ने लहराया परचम

Ibn न्यूज़ टीम
सिसवा बाजार महराजगंज
आज नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार में इंडियन आर्मी ग्रुप द्वारा बालक और बालिकाओ के पांच कि मी दौड़ की प्रतियोगिता आयोजित हुई जो बरवा द्वारिका से शुरू हो कर महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सिसवा बाजार तक जाकर समाप्त हुयी।

IMG 20211107 WA0004

इस कार्यक्रम में बालको के दौड़ में प्रथम स्थान पाए बालक रुस्तम पासवान को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साह वर्धन करते हुए भाजपा के जिला महामंत्री व उ0प्र0 उद्योग व्यापार मंडल महराजगंज प्रमोद जायसवाल ने सभी प्रतिभागियों को प्रतिस्पर्धा करने की प्रेरणा दी।आगे उन्होंने कहा कि इस दौड़ में भले ही कुछ प्रतिभागियों को पुरस्कार मिला हो लेकिन इस दौड़ में भाग लेने वाला हर प्रतिभागी मन से विजेता है । सिसवा की धरती युवाओ के जज्बे से आज ओत प्रोत हो गयी है।इस प्रतियोगिता आयोजन को आयोजित करने वाली पूरी टीम को विशेष रूप से धर्मवीर गौड़ ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *