Breaking News

छत की कुंडी से लटका मिला राजगीर मिस्त्री का शव

रिपोर्ट उमेश मणि त्रिपाठी

गोरखपुर सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम नचनी निवासी सर्वजीत उर्फ कुनूरू पुत्र स्वर्गीय नंदा उम्र 40 वर्ष का शुक्रवार भोर में उनके ससुराल ग्राम गांही स्थित छत की कुंडी से लटका हुआ शव मिला । स्वजन स्थानीय पुलिस चौकी घघसरा को घटना की सूचना दी है । मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय गोरखपुर भेज दिया है मिली जानकारी अनुसार- सर्वजीत राजगीर मिस्त्री का कार्य करने थे। काम के सिलसिले में अक्सर उन्हें बाजार के लोगों से संपर्क करना पड़ता था। वह अपनी ससुराल में पत्नी तथा तीन बच्चों के साथ रहते थे । घरेलू खर्च अधिक बढ़ने के कारण उन्हें कर्ज लेना पड़ता था । सर्वजीत के ससुर रामचंदर के कथनानुसार वह अपनी पुश्तैनी जमीन भी लगभग बेंच चुके थे। सर्वजीत लाखों रुपए की कर्ज में डूबे थे।इस वजह से वह तनाव में रहने लगे और धीरे धीरे नशा करने के आदी बन गए। वह पिछले एक महीने से घर पर नहीं आ रहे थे। बृहस्पतिवार की रात में सर्वजीत कब आए यह ज्ञात नहीं। सुबह जब देखा गया तो बगल के मकान की छत की कुंडी से उनका शव लटका मिला, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस चौकी घघसरा को दी गई। इस प्रकार देख कर घर में कोहराम मच गया । मौके पर पहुंची घाघसरा पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई मृतक के पास उनके पत्नी गिरीशा देवी के अतिरिक्त दो बेटियां सुंदरी 11 वर्ष व प्रिया 5 वर्ष तथा एक बेटा गोविंद 17 वर्ष का है ।उक्त संदर्भ-में चौकी प्रभारी घघसरा रामानुज यादव ने कहा कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रहा है।शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असलियत पता चल पाएगा। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *