Breaking News
IMG 20211105 083414

बैंक में हुई चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश ,प्रधानी चुनाव के खर्चे की भरपाई के लिए रची थी साजिश

Ibn न्यूज़ टीम
महराजगंज पुरन्दरपुर
जनपद महराजगंज की पुरन्दरपुर पुलिस ने समरधीरा में बैंक चोरी कांड का पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

IMG 20211105 083414

बैंक चोरी की घटना को लेकर पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि पिछले प्रधानी चुनाव में वह अपने समर्थित प्रत्याशी को चुनाव जिताने के लिए कई लाख रुपया खर्च किया था लेकिन समर्थित प्रत्याशी चुनाव हार गया जिससे वह कुंठित हो गया था। हार से नुकसान की भरपाई के लिए ही उसने अपने साथी के साथ मिलकर बैंक में चोरी की योजना बनाई थी। पुलिस कार्यालय में गुरुवार को एसपी प्रदीप गुप्ता ने समरधीरा बैंक लूटकांड का खुलासा किया। बताया कि 16 व 17 सितंबर की रात पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा स्थित नगर सहकारी बैंक में नकब काटकर गैस कटर से बैंक का लॉकर तोड़कर चोरी की गयी थी। इस मामले में पुरन्दरपुर पुलिस ने धारा 457, 380 आईपीसी के तहत अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही थी। इस बाबत एसपी ने बताया कि गुरुवार को पुरन्दरपुर थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर बैंक चोरी में शामिल दुर्गेश यादव व सुनील कुमार निवासी ग्राम हरैया रघुवीर थाना पुरंदरपुर मनिकौरा-सिसवनिया मोड़ तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 12 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस व एक प्लास्टिक के थैले मे रखे 2400 रुपया के सिक्के बरामद हुए। घटना में प्रयुक्त गैस कटर, रबर पाइप एवं गैस सिलेण्डर व रेगुलेटर को भी पुलिस ने बरामद कर लिया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय चालान कर दिया गया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *