Breaking News

गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर दुर्घटना,एक युवक की दर्दनाक मौत दूसरा गम्भीर रूप से घायल

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

गोरखपुर- गुलरिहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोरखपुर महराजगंज फोरलेन पर शुक्रवार की रात दुर्घटना में एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नम्बर 2 कुटिया टोला निवासी आकाश पुत्र ईश्वर,बाहर से आ रहे गांव के ही एक लड़के राहुल भारती (20 वर्षीय) पुत्र राधेश्याम को स्टेशन से वापस लाने गोरखपुर गया था जहां से वापस लौटते समय दुर्घटना में राहुल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि आकाश को गंभीर चोट लगी है जिसका इलाज एसजीपीजीआई में चल रहा है । सूत्रों की माने तो फोरलेन पर बरगदही शिव मंदिर के सामने रूट डायवर्जन के लिए रखे गिट्टी की ढेर पर दो पहिया गाड़ी चढ़ जाने से दुर्घटना हो गई जबकि पीड़ित पक्ष का कहना है कि बोलेरो की पीछे से टक्कर मारने से दुर्घटना हुई है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *