Breaking News
a31b1f9f cac4 4fd2 8868 ad8a21dcebb3

चोरी के कालीन बुनाई मशीन, इन्वर्टर, बैटरी व अन्य सामानो के साथ चार गिरफ्तार

 

मीरजापुर थाना कोतवाली कटरा की पुलिस द्वारा चोरी के इन्वर्टर, बैटरी व अन्य सामानों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार को थाना कोतवाली कटरा पर वादी मोहसिन जमाल पुत्र एकलाख अहमद निवासी बसही कला थाना कोतवाली कटरा द्वारा अज्ञात के विरूद्ध घर में सेंध लगाकर कालीन बुनाई मशीन, इन्वर्टर, बैटरी व अन्य मशीन चोरी हो जाने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया ।

जिसमें विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में त्वरित कार्यवाही करते हुए आज सोमवार को उप निरीक्षक गिरधारी सिंह चौकी प्रभारी नटवा व उनके सहयोगियों में हेड कांस्टेबल राघवेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज सिंह द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर ओझला पुल के पास से चार आरोपियों में इन्द्रजीत उर्फ कतालू पुत्र प्रेमचन्द्र, सूरजभान उर्फ शेरा पुत्र जालिम,फूलचन्द्र उर्फ फुल्ली पुत्र हीरालाल,व नन्दजी उर्फ चुण्डी पुत्र केशरी प्रसाद निवासी बड़ी बसही नटवां थाना कोतवाली कटरा को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक बैटरी, एक इन्वर्टर, पांच मशीन बरामद किया गया व आरोपी इन्द्रजीत के कब्जे से एक नाजायज चाकू(मानक से अधिक) बरामद करते हुए आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर,गिरफ्तार कर चारो आरोपियों को न्यायालय व उसके पश्चात जेल भेजा गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *