Breaking News

सम्मानित किए गए पिस कमेटी के सदस्य व पुलिस मित्र

रिपोर्ट Ibn टीम

सिसवा बाज़ार
स्थानीय सिसवा बाज़ार दुर्गा प्रतिमा विसर्जन सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रशासनिक स्तर पर नगर के संभ्रांत नागरिकों व विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को पुलिस मित्र के रूप जोड़ा गया था।नगर क्षेत्र के सभी छोटे बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों में प्रशासन व नगरवासियों के बीच सामंजस्य स्थापित कर सकुशल कार्यक्रमों को सम्पन्न कराना इन पुलिस मित्रो का दायित्व होगा जो प्रशानिक स्तर पर अपेक्षित होगा ।
बताते चले कि सिसवा नगरपालिका क्षेत्र में शनिवार को हुए दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में पुलिस प्रशासन के साथ पुलिस मित्रों ने शांति व सामजंस्य स्थापित करने में बखूबी सहयोग किया ।विसर्जन कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न कराने में अपेक्षित सहयोग के लिए आज सिसवा बाज़ार पुलिस चौकी परिसर में क्षेत्राधिकारी निचलौल धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने नगर के सभी पुलिस मित्रों को सम्मानित किया ।क्षेत्राधिकारी के साथ प्रभारी थानाध्यक्ष कोठीभार,चौकी प्रभारी सिसवा सहित प्रमोद शर्मा,रोशन मद्धेशिया,प्रमोद जायसवाल,शैलेश सुल्तानिया,टेनी,मनोज सुल्तानिया,धर्मवीर सोनी ,शिव कुमार रौनियार सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *