Breaking News

अमित शर्मा बने ब्रज क्षेत्र उत्तर प्रदेश दिव्यांग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक

 

रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

बरेली -भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग प्रकोष्ठ ब्रज क्षेत्र उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संयोजक मनोनीत किए जाने पर अमित शर्मा ने प्रदेश संयोजक डॉक्टर उत्तम ओझा जी सह संयोजक डॉ अरविंद त्रिपाठी जी व भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष आदरणीय रजनीकांत माहेश्वरी जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।और बताया कि देश की कुल आबादी में 3% से अधिक दिव्यांग जनों की भागीदारी के नाते सरकारों की भी यह जिम्मेदारी है कि वे दिव्यांग जनों के कल्याण में काम करें इसी निमत्त भारतीय जनता पार्टी ने एक अलग प्रकोष्ठ का निर्माण कर कार्यकर्ताओं की एक टीम सेवा कार्यों के लिए तय की है क्षेत्रीय संयोजक के नाते ब्रज क्षेत्र के सभी 16 जिलों में दिव्यांग जनों के कल्याण के लिए कार्यकर्ता काम करेंगे।भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र दिव्यांग प्रकोष्ठ क्षेत्रीय संयोजक अमित शर्मा मनोनीत होने पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

काउंसिल ऑफ भारतीय स्कूल एजुकेशन द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:काउंसिल ऑफ भारतीय स्कूल एजुकेशन के चेयरमैन डॉ.तरुण अरोड़ा …