Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 10 at 10.26.15 PM

सपा नेताओ ने लगाई चौपाल

देश मे महंगाई व बेरोजगारी से जनता त्रस्त- मनुरोजन

रिपोर्ट IBN चन्द्रप्रकाश भारती
चौरी चौरा गोरखपुर

गोरखपुर भारतीय जनता पार्टी की सरकार मे महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार ने जनता को सिर्फ धोखा देने का काम किया है। भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश के नौजवानों को रोजगार देने की जगह उनके रोजगार को छीनने का काम किया है। चौरीचौरा विधानसभा से पूर्व में सपा प्रत्याशी रहे मनुरोजन यादव ने रविवार को नई बाजार के दुबौली गांव में सपा के चौपाल कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सबका साथ और सबका विकास की बात करने वाले भाजपा नेताओं ने सिर्फ अपना विकास किया है। देश मे महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। देश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का वादा करने वाली इस सरकार ने युवाओं को रोजगार तो नहीं दिया बल्कि रोजगार छीनने का काम किया है। तमाम सरकारी सम्पत्तियों को देश के कुछ पूंजीपतियों के हाथ बेचकर उनको मालामाल कर रही है। कमरतोड़ महंगाई, बढ़ती विद्युत दर, डीजल पेट्रोल,गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम से देश का अन्नदाता परेशान है। प्रदेश में पूर्व की सपा सरकार ने जो काम कराया था उसे अपना काम बता कर योगी सरकार उसी का उद्घाटन करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी झूठी सरकार अब जनता को गुमराह नही कर सकती।उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव मे जनता सपा की तरफ आशा भरी निगाहो से देख रही है। और हम लोग सपा की सरकार बनाने का स्कल्प लें ताकि गांव, गरीब और किसान, नौजवान की तरक्की हो सके।
विधानसभा अध्यक्ष नरसिंह यादव की अध्यक्षता में चौपाल कार्यक्रम को सेक्टर प्रभारी जय कुमार निषाद ने आयोजित किया। चौपाल कार्यक्रम में नरसिंह यादव ने भी सम्बोधित किया ।
इस दौरान राम भुवाल निषाद, मनुरोजन यादव, श्यामदेव निषाद, सागर यादव, अगस्त दूबे, हीरालाल,लालमन यादव, रणजीत पासवान,रामलखन पासवान, परशुराम यादव, शिव प्रसाद चौरसिया, ओम प्रकाश यादव, वसीम अहमद आदि उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *