Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 09 at 5.48.48 PM

धूमधाम से निकाली गई राम बारात, झूमे भक्त

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर।अहरौरा- नगर में शुक्रवार की शाम राम बारात धूमधाम के साथ निकाली गई। यात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। बारात के दौरान भक्तिमय भजनों पर भक्तजन झूमते हुए नजर आए। इसमें भगवान श्रीराम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। श्री बाल रामलीला कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार की शाम को चौक बाजार से बारात निकली गई। जो सत्यनगंज से होते हुए बस स्टैंड पहुंचा और वहां से अस्पताल से होते हुए तकिया पहुंचा और सम्मेत्तर से होते हुए वापस मंदिर प्रांगण पर पहुंच कर सम्पन्न हुआ। बारात का नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान यात्रा में शामिल बैंड बाजों व डीजे धुनों पर बज रहे भक्तिमय भजनों पर श्रद्धालुगण झूमते हुए नजर आए। रास्ते में जगह जगह जलपान का व्यवस्था किया गया था। इसके बाद विवाह का मंचन शुरू हुआ। व्यास शिरीष चंद्र व गोविंद ने मंत्रोच्चार के बीच में सम्पन्न कराया इसके बाद कुलावा का आयोजन किया गया। कुलावा सम्पन्न होने के बाद भंडारे का वितरण किया गया। इस दौरान अध्यक्ष कुमार आनंद ने एक गरीब कन्या के विवाह का खर्च उठाने का घोषणा किया। इस अवसर पर रवीन्द्र नाथ अरविंद कुमार, अनिल केसरी,बृजेश,पुण्य,कामेश्वर,अभिषेक,रोशन,अश्वनी,सतीश,विशाल,शिवम्, विकास सहित अन्य उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *