Breaking News

पटना: राजधानी के बिहटा में हुआ बम विस्फोट

पटना: राजधानी के बिहटा में हुआ बम विस्फोट
राजधानी के औद्योगिक नगर बिहटा क्षेत्र में बडा बम विस्फोट हुआ हैं । बम विस्फोट के आवाज़ से दो किलोमीटर तक दहल गया । नवनिर्मित मकान पुरी तरफ से ध्वस्त हो गया हैं । बम बनाने वाला युवक ,इस विस्फोट में जख्मी हुआ हैं । पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी हैं को बिहटा थाना क्षेत्र के तारानगर सिकरिया गांव में करीब 9.00 बजे एक बडा विस्फोट हुआ । इस विस्फोट में एक नवनिर्मित मकान पुरी तरह से ध्वस्त हो गया और ईट-पत्थर ,तेज हवा की तरह उड़ते हुये दूर तक गया ।विस्फोट इतना गंभीर था की जमीन और आसपास के घर तक को हिला कर रख दिया । सुत्र बताते हैं की इस बम विस्फोट में बम बनाने वाला एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हुआ हैं । ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा हैं और मामले की छानबीन में जुटी हैं ।दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची हैं ।
बम बनाने के पीछे क्या मकसद था इस बात को पुलिस पता तर रहीं हैं ,कहीं जख्मी युवक का कनेक्शन किसी आतंकी संगठन से तो नहीं हैं । इस घटना के बाद आसपास में कई तरह के चर्चाओं का दौर शुरू हो गया हैं ।
 
रिपोर्ट अमन सिंह ibn24x7news पटना

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *