Ibn24x7news रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ब्यूरो चीफ मीरजापुर l
*मीरजापुर राजगढ़/मड़िहान*
घोरावल थाना क्षेत्र के विसहार निवासी राजेन्द्र यादव पुत्र चंद्रिका यादव उम्र 38 वर्ष की आज सुबह एल टी लाइन के चपेट में आने से मौत हो गयी।परिजनों ने बताया कि सुबह ये किसी काम से जा रहे थे और पास से गुजरे खम्भे के ऊपर से लाइन गुजरी है।गुजरे खम्भे में बिजली का तार कही छू रहा हैइस कारण उसमे करंट उतरा हुआ है।उसमे छूते ही चिपक गए।आनन फानन में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले आये जहाँ चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।