Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 01 at 8.49.54 PM

ब्लॉक हैरंग्टिन गंज के ग्राम अछोरा के सार्वजनिक शौचालय का नहीं खुला ताला

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

शिकायत के बाद सहायक विकास अधिकारी ने ताला खुल जाने की लगाई फर्जी आख्या

सार्वजनिक शौचालय में इस्तेमाल की गई घटिया सामग्री

सरकार का फरमान भी नहीं मान रहे मातहत

01/10/2021 अयोध्या – जनपद अयोध्या के ब्लॉक हैरंग्टिनगंज ग्राम अछोरा में एक वर्ष पूर्व सार्वजनिक शौचालय का निर्माण हुआ लेकिन किसी भी ग्रामीण को इस शौचालय के उपयोग का लाभ नहीं मिला। दरअसल शौचालय भवन का निर्माण तो सरकारी धन को पानी में बहा कर दिया गया। किंतु जनता के लिए इसे अभी तक खोला ही नहीं गया।

गांव के दिलीप सिंह ने गत 13/09/2021 को आईजीआरएस पर शिकायत की तो सहायक विकास अधिकारी ने ताला खोल दिए जाने की आख्या प्रेषित की किंतु अभी भी सार्वजनिक शौचालय के द्वार पर लटका ताला हटाया नहीं गया है। तो उपयोग कैसे होगा।आज पुनः 01/10/2021 को शिकायत कर्ता ने फीडबैक दर्ज कराया है सहायक विकास अधिकारी ने बिना मौका देखे ही फर्जी आख्या प्रस्तुत कर दिया है कि शौचालय का ताला खुला है।

ऐसे अधिकारी पर तुरंत मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेज देना चाहिए इतना बड़ा झूठ, जनता और उच्चाधिकारियों सबकी नजर में एक साथ धूल झोंक दी सहायक विकास अधिकारी ने।क्या इसीलिए सरकार इनकी तैनाती करती है झूंठ के लिए इनको वेतन दिया जाता है वह भी जनता की गाढ़ी कमाई से। यही नहीं इस शौचालय भवन निर्माण में जमकर गड़बड़झाला किया गया है सूत्रों की मानें तो इसका निर्माण एक वर्ष पूर्व हुआ है और जनता के प्रयोग के लिए शौचालय खोला भी नहीं गया।

और फर्स तक उखड़ चुकी है भवन की स्थिति भी दयनीय हालत में है। जाहिर सी बात है कि शौचालय भवन निर्माण में धन का बंदरबांट किया गया है इस संबंध में जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है। लेकिन कार्रवाई करे तो कौन करे।सभी जिम्मेदार जिम्मेदारी निभाने से हमेशा कतराते हैं।इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी से वार्ता की कोशिश की गई किंतु सम्पर्क स्थापित नहीं हो सका।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *