Breaking News
PicsArt 06 18 02.30.50

छह माह पूर्व बनी नाली हल्की बरसात से धराशायी

रिपोर्ट ibn टीम
सिसवा बाजार महराजगंज
सिसवा नगर पालिका परिषद क्षेत्र के हॉस्पिटल रोड पर नगर पालिका परिषद द्वारा नवनिर्मित नाली हल्की बरसात न झेल पाने के कारण जोकि 6 माह पूर्व ही बनाई गयी थी धराशाई हो गई। बताते चले कि नगर पालिका क्षेत्र के राजकीय महिला चिकित्सालय के समीप सिसवा निचलौल मार्ग पर मानक विहीन नव निर्मित नाली 8 माह के अंदर टूट कर ध्वस्त हो गई है ।विदित रहे पूर्व में भी ये नाली टूट गयी थी जिसकी शिकायत सम्बन्धित अधिकारी से किया गया था किन्तु कोई कार्यवाही नही हुई ।सुरेश मुस्तकीम, रामसवारे,सलीम,दिनेश,रामाश्रय सहित नगर के अन्य लोगों का कहना है कि घटिया मैटेरियल व मानक विहीन निर्माण के कारण नाली बरसात का पानी नही झेल पाई और टूट कर बिखर गई।इस संदर्भ में अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव का कहना है कि नाली टूटने की मामला संज्ञान में है ठेकेदार के खिलाफ नोटिस जारी किया जा है पुनः निर्माण नही करने पर जमानत राशि जब्त करते हुए काली सूची में फर्म का नाम डालने की कार्यवाही की जाएगी।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *