ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर
मीरजापुर। आगामी शारदीय नवरात्र के दौरान विन्ध्य दरबार में अपेक्षित दर्शनार्थियों की भीड़ के दृष्टिगत सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जाएंगे। उक्त कथन पुलिस उपमहानिरीक्षक आर के भारद्वाज ने कही। चलभाष पर प्रदेश में कई स्थानों से संदिग्धों की गिरफ्तारी तथा बिस्फोटको की बरामदगी के पश्चात एटीएस ने आगामी नवरात्र व दसहरा के दौरान भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्क रहने का अलर्ट जारी किया है। इसी विषय पर पूछे जाने पर डीआईजी ने बताया कि आगामी शारदीय नवरात्र के दृष्टिगत अतिरिक्त पुलिस, पीएसी की मांग की गई है। अभी कुछ कहना जल्दीबाज़ी होगी। मैं इस सम्बंध में विभागीय बैठक करूँगा तथा कोई भी संभावित घटना के दृष्टिगत सम्पूर्ण तैयारी सुनिश्चित करूँगा।
माँ विन्ध्यवासिनी के पावन धाम में इस बार काफी श्रद्धालुओं के आने का अंदेशा है। हम अपनी तरफ से शत प्रतिशत तैयारियों के प्रति अग्रसित है। दरअसल शनिवार को विन्ध्याचल स्थित प्रशासनिक भवन में नवरात्र मेला की तैयारियों के सम्बंध में बैठक के दौरान मण्डलायुक्त योगेश्वरराम मिश्र ने इस बात का उल्लेख किया था कि एटीएस द्वारा भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर काफी अलर्ट रहने की चेतावनी दे रखी है, इसलिए आगामी नवरात्र के दौरान काफी मुस्तैद रहने की आवश्यकता है।