Breaking News

बगहा :- युवक,युवती एवं छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च,सात वर्षीय दिव्या को इंसाफ दिलाने के लिए की गयी मांग

ibn24x7news बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार

बगहा:- बगहा दो शहर में एमपी के मंदसौर जिले की एक सात वर्षीय मासूम बच्ची दिव्या के साथ हुए दुष्कर्म के खिलाफ सोमवार की शाम में युवक,युवती और छात्रों द्वारा सड़क पर कैंडल मार्च निकाला गया।खराब मौसम होने के बावजूद भी युवक, युवती एवं छात्र सड़क पर उतरे।कैंडल मार्च में युवक,युवती,छात्रों में रोष देखा गया। बच्ची को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग की और साथ ही नारेबाजी भी किया।कैंडल मार्च बगहा 2 अनुमंडल से पठकौली ओ पी होते हुए बैक के पास समाप्त हुई। कैंडल मार्च करते हुए युवक,युवती और छात्रों ने एक स्वर में कहा कि बच्ची दिव्या को इंसाफ दो,आरोपी इरफ़ान को फांसी दो।और कहा दिव्या हम शर्मिंदा है,तेरे खातिर जिंदा हैं,तमाम नारेबाजी की गयी। युवाओं का नेतृत्व जदयू प्रदेश सचिव सह मीडिया सेल की जिला संयोजिका निवेदिता मिश्रा ने किया तो वही विकाश मिश्रा ने छात्रों का नेतृत्व किया। निवेदिता मिश्रा ने कही कि यह प्रदर्शन केवल बच्ची के लिए नहीं बल्कि हर उस बेटी के लिए है,जो आज भय के माहौल में जी रही है। सरकार को ऐसे हैवानियत करने वालो अपराधियों को फांसी दे देना चाहिए जिससे ऐसे लोग ऐसा घिनौना अपराध करने से पहले हजार बार सोचे। मौके पर कैंडल मार्च में रंजीत राज, रवि डिविलियर्स,बदल बिहारी,नेहा मिश्रा,आशा कुमारी,बबिता कुमारी सहित तमाम युवक,छात्र एवं लोग मौजुद रहे ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *