Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 16 at 8.30.12 PM

देश की बागडोर कुशल हाथों में- राम चन्द्र यादव

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

बारिश की बूंदों के बीच भाजपा ने किया प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन

16/09/2021 मवई अयोध्या – भारतीय जनता पार्टी ने अयोध्या जनपद के रूदौली विधानसभा में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री शुभाष यदुवंश ने प्रबुद्ध वर्ग से सीधे संवाद स्थापित करते हुए केंद्र व प्रदेश की योगी व मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इसके साथ ही विकास और राष्ट्रवाद को पार्टी की प्राथमिकता बताया है।रूदौली विधानसभा के डायनमिक इंटर कॉलेज रानीमऊ में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रदेश मंत्री श्री शुभाष यदुवंश का भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश मंत्री ने कांग्रेस और सपा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि इन सरकारों में केवल गरीबों का शोषण हुआ है।

जबकि बीजेपी की सरकार में गरीब को खुशहाल जीवन बिताने के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। सपा और मुख्तार अंसारी के संबंध पर बोलते हुए उन्होने कहा कि दोनों एक ही प्रवृत्ति के हैं और दोनों अपनी-अपनी प्रवृत्ति के अनुसार काम करते हैं। भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आज जो अपने सर्वोच्च शिखर पर है।उसमें कार्यकर्ताओं के साथ आप सभी प्रबुद्धजनों का भी योगदान है।आप सभी समाज के बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।साथ ही कहा कि आप जानते हैं कि जब तक देश की बागडोर मोदी के हाथों में है तब तक देश की संप्रभुता,अखंडता और सुरक्षा की तरफ कोई भी देश आंख उठाकर नहीं देख सकता है।

 

अनुच्छेद 370 का खात्मा,अयोध्या भव्य मंदिर निर्माण, तीन तलाक,लद्दाख व जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य घोषित करने जैसे अभूतपूर्व निर्णय व कार्य हैं।जिसको आने वाली पीढ़ियां सदैव याद रखेंगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष संजीव सिंह,ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी,मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा,मनोज मिश्रा,पूर्व प्रमुख कमलेश यादव,भाजपा नेता निर्मल शर्मा,दिनेश पांडेय,शुग्रीव दास जी,शशि यादव,अजय शुक्ला, शीतला प्रसाद,अंजनी साहू,जिला महामंत्री अशोक कसौधन,राजकिशोर सिंह,युवा नेता सचिन कसौधन,सचिदानंद दास राकेश तिवारी,भाष्कर दास,सुरेंद्र सिंह,कुलदीप मौर्य सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे डॉ सत्य प्रकाश,सुरेश चंद्र मिश्रा।

 

प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम डायनमिक इंटर कॉलेज के छात्राएं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ के शुभारंभ किया।बच्चो द्वारा सरस्वती वंदना के बाद स्वागत गीत की प्रस्तुति की गई। घनघोर वर्षा होती रही और कार्यक्रम में आये सभी कार्यकर्ता भी डटे रहे।और उसी बीच भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटने नही दिया।और स्वंय घनघोर वर्षा के बीच रानीमऊ में स्थित डायनमिक इंटर कॉलेज में विशाल प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *