Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 25 at 10.58.33 PM

दुष्कर्म के आरोपितो को पुलिस ने भेजा जेल

रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र
सिसवा बाजार। महाराजगंज
कोठीभार पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दुष्कर्म के तीन वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया इस बाबत थानाध्यक्ष कोठीभार धनवीर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महराजगंज प्रदीप गुप्ता के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक सूर्यभान यादव, हमराही का. इंद्रप्रकाश सिंह तथा ऋषिमुनि द्वारा दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत फरार वांछित आरोपी सुलेमान पुत्र मंगरु निवासी बगही, थाना कोठीभार व मुकेश विश्वकर्मा पुत्र लल्लन निवासी भीमनगर दरगौली थाना हनुमानगंज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है जबकि दुष्कर्म के ही एक अन्य आरोपी संजय कुमार पुत्र छविलाल निवासी पिपरा खादर थाना श्यामदेउरवा को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली इस टीम में निरीक्षक दिनेश कुमार तिवारी, कां. पंकज यादव, कां. अभिनव सिंह शामिल रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *