Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 25 at 18.59.00

यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों का किया सम्मान

 

रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

फतेहगंज पश्चिमी। यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन सृजन मैनेजमेंट कॉलेज व सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर वीके सिंह व अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता ने की। समारोह मे विशिष्ट अतिथि सुभाषिनी जायसवाल सहित सभी अतिथि गणों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक रमन जायसवाल ने किया।

मुख्य अतिथि ने छात्र छात्राओं का हौसला बढ़ाया और सेना मे जाकर देश की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया। जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया और शिक्षकों के कार्यों की सराहना की है। इस मौके पर विद्यालय के बोर्ड के डायरेक्टर धर्मवीर सिंह, प्रधानाचार्य जसवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष भाजपा संजय चौहान, कैप्टन राकेश चौहान, डॉ. हरदेव गंगवार, संदीप गुप्ता, गणेश गोपाल, प्रिंस जायसवाल, कपिल यादव, अब्दुल बाजिद अंसारी सहित समस्त छात्र-छात्राएं व अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राहुल यदुवंशी ने किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *