Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 24 at 19.15.01

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा आह्वान पर नगर निगम के 51 कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:नगरपालिका कर्मचारी संघ के हरियाणा के आह्वान पर‌ आज से प्रदेशव्यापी दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल के तहत नगर निगम फरीदाबाद के 51 कर्मचारी भी आज सुबह 9 बजे से नगर निगम मुख्यालय बीके चौक पर भूख हड़ताल पर बैठ गये है। कर्मचारियों ने भोजन अवकाश के समय सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर की‌ अध्यक्षता में विरोध सभा का भी आयोजन किया। सभा का संचालन सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव सोमपाल झिझोटिया ने किया। इस सभा में विशेष रुप से नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री,उप महासचिव सुनील चिंडालिया,जिला प्रधान गुरचरण खांडिया तथा जिला सचिव नानक चंद खेरालिया भी उपस्थित रहे।

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा की हरियाणा सरकार हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों से किए गए वायदों को पूरा करे। नरेश शास्त्री ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि सरकार कुंभकरण की नींद से जागे ओर कर्मचारियों की मांगों पर बैठकर बातचीत कर समाधान करें। अन्यथा प्रदेश के पालिकाओ,परिषदो एवं नगर निगमो के कर्मचारी 27 अगस्त को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर चले जाएंगे।

 

नरेश शास्त्री ने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज को याद दिलाया कि 25 अप्रैल व 17 अगस्त 2020 को कर्मचारियों की न्यायोचित मांग कोरोना से मौत होने पर मृतक कर्मचारी के आश्रित को नौकरी एव 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने,4 हजार रुपये जोखिम भत्ता देने, सफाई कर्मचारियों,सीवर मैनो तथा फायर कर्मचारियों सहित सभी तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का ठेका समाप्त करने,कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने,नये पद सृजित कर नियमित भर्ती करने सहित दर्जनों मांगो पर सहमति जताई थी और मुख्यमंत्री से कर्मचारियों का वकील बनकर पैरवी करने का भी आश्वासन दिया था लेकिन 1 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मानी गई मांगों के पत्र सरकार ने जारी नहीं किये है, इसलिए पालिका,परिषद व निगमो के कर्मचारी सरकार की वादाखिलाफी,हठधर्मिता एवं वार्ता हीनता के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर है।

 

यदि सरकार ने प्रदेश भर में दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल से सबक नहीं लिया तो पालिका,परिषद एवं निगमो के कर्मचारी निकट भविष्य में अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे। नगरपालिका कर्मचारी संघए हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि संघ ने सरकार को विगत 30 जुलाई आंदोलन का नोटिस एवं मांग पत्र भेजते हुए अनुरोध किया था कि सरकार कर्मचारियों की मानी गई मांगों को लागू करें एवं मांग पत्र पर बैठकर बातचीत कर मांगों का समाधान करें लेकिन सरकार लगातार कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा व अनसुना कर रही है। संघ नेताओं ने चेतावनी दी है कि सरकार ने यदि मानी गई

 

मांगों के पत्र जारी नहीं किए तथा मांग पत्र पर बातचीत नहीं की तो संघ 27 अगस्त के बाद राज्य कमेटी की बैठक बुलाकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला करेगा। आज की भूख हड़ताल में अन्य के अलावा कर्मी नेता नन्द ढकोलिया,जितेन्द्र छाबडा,सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के फरीदाबाद ब्लॉक के नेता दर्शन सिंह सोया,रघुवीर चौटाला,विजय चावला,मनोज बालगुहेर,मुकेश बेनीवाल,सुरेश मेनादे,रविन्दर टांक,खजान, आजाद कजानिया,सत्तो देवी,
शकुन्तला,विनोद उज्जीनवाल, ललित चिंडालिया,नरेंद्र,सुरेश, गिर्राज आदि के अलावा 51 कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारी कल भी क्रमिक भूख हड़ताल पर रहेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *