Breaking News

बढ़ती महंगाई भ्रष्टाचार से त्रस्त है जनता: सोनिया शुक्ला

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर।बढ़ती महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। आम जनमानस अपना जीवन यापन भी ठीक से नहीं कर पा रहा। वर्तमान सरकार महिला सुरक्षा के मामले में जीरो साबित हो रही है।उक्त बातें गोला विकास खण्ड के परसिया मिश्र गाँव में स्थित मां महेंद्रश्वरी दुर्गा मंदिर पर आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए कहीं। आगे कहा कि वर्तमान सरकार बेटी बचाओ नारा और महिलाओं की सुरक्षा में इनका कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। चौपाल को संबोधित करते हुए किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र नाथ मिश्र ने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं को बरगला कर नौकरी के नाम पर बेरोजगारी पर उस रही है। आज इसको कोरोना काल में जनता अपने दुखों से परेशान है तो वही महंगाई की मार को जनता नहीं खेल पा रही है  आगामी विधानसभा चुनाव में यही जनता वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंक कर कांग्रेस की सरकार बनाएगी। निर्भय त्रिपाठी छेदी प्रसाद करन निषाद आदि ने भी संबोधित किया।अध्यक्षता रघु राज दुबे ने व संचालन सूरज मिश्र ने किया। इस अवसर पर राजू मित्र पवन मिश्र किशन गौड़ गुलाब सोनकर गया प्रसाद मनीष सहित आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *