Breaking News

मोहर्रम की रस्म सादगी से हुआ अदा नही निकला जुलूस

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। उपनगर गोला में कोविड-19 महामारी को मद्देनजर रखते हुए नही निकला मोहर्रम पर्व की ताजिया का  जुलूस को शासन के  गाईडलाइन के अनुसार जुलूस और मजलिश नही हुई लोग घरों में इस बार भी ताजिया रखें और सड़कों पर लोग एकत्र नही दिखे।बता दें कि पैगंबर इस्लाम के नवासे ईमाम हुसैन की कर्बला में हुई शहादत की याद में त्याग और बलिदान का यह मोहर्रम का पर्व पर विभिन्न क्षेत्रों में भी नहीं निकाले गए जुलूस। उपनगर गोला सहित क्षेत्र में सभी लोगों ने इस पर्व को ताजिए को चौक पर रखकर अपने धार्मिक रस्में पूरा करते हुए सभी मुस्लिम भाइयों ने सादगी के साथ अपने घरों पर ही मनाया। नगर के जामा मस्जिद नूरी मस्जिद ईदगाह सराय मस्जिद के तरफ से विभिन्न क्षेत्रों के अकीदतमंदों ने घरों में शरबत औऱ नियाज़ दिलाई और तबर्रुक तकसीम किया। वही कोतवाली उपनगर गोला प्रभारी एसआई मो क़ादिर सहित आदि पुलिस बल क्षेत्रों में भ्रमण करती रही शांति और अमन चैन के साथ पर्व को धूमधाम के साथ मनाया गया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *