Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 20 at 11.09.38 PM

गोरखनाथ मंदिर सचिव द्वारिका तिवारी ने अधिकारियों के साथ सूर्यकुण्ड धाम का की निरीक्षण।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने शुक्रवार को नगर निगम के अधिकारियों के साथ सूर्यकुण्ड धाम सरोवर परिसर का निरीक्षण किया।
धाम परिसर की सफाई व क्षतिग्रस्त मंदिरों की जीर्णोद्धार को लेकर के अधिकारियों को निर्देशित किया। परिसर के मुख्य गेट के पास अवैध अतिक्रमण को तुरंत हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति के स्वयंसेवको ने उन्हें 12 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें प्रमुख रुप से परिसर की स्वच्छता, तालाब में नौका और नाविक की व्यवस्था, परिसर के अंदर सरोवर के सिल्ट की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था, परिसर को किसी भी प्रकार के अतिक्रमण से मुक्ति, श्रद्धालुओं और आगंतुकों के सुविधा के लिए पेयजल की व्यवस्था, महिलाओं के लिए स्नानागार प्रमुख रूप से हमारे समिति के मीडिया प्रभारी समरेन्दु कुमार सिंह ने संवाददाताओं से वार्ता के दौरान बताया। इस दौरान मुख्य रूप से अमरदीप गुप्ता, समरेन्दु कुमार सिंह, सिद्धि गुप्ता, शीतल कुमार मिश्रा, सुधाकर त्रिपाठी, श्रवण पटेल, मोनु गुप्ता, घनश्याम पासवान, हरिनारायण गुप्ता, त्रिलोकी नाथ बारी।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *