Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 16 at 11.01.46 PM

बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में बड़ी नाव का किया जाए प्रयोग- मुख्य सचिव

विकास कार्यों की मुख्य सचिव ने कीया समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने गोरखपुर के विकास कार्यों की परियोजनावार गहन समीक्षा की है उन्होंने निर्माण कार्यों स्वीकृति के लिए लम्बित नई परियोजनाओं पूर्ण परियोजनाओं के संचालन के लिए आवश्यक मानव संसाधन उपकरण फर्नीचर आदि की उपलब्धता तथा उपयोगिता एवं धनराशि अवमुक्त करने की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा से पूर्व मुख्य सचिव आरके तिवारी ने कहा कि पूर्वांचल में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधनों के साथ गांव में रह रहे ग्रामीणों को बड़ी नाव का प्रयोग करते हुए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए ग्रामीणों को बाहर निकालने के लिए छोटी नाव का कदापि प्रयोग न किया जाए जिससे घटना दुर्घटना हो। स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए क्योंकि सीवर पाइपों के द्वारा वाटर सप्लाई की पानी दूषित हो जाती है इसका ख्याल जलकल विभाग ध्यान में रखते हुए दूषित जल की रोकथाम के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें किसी भी हाल में दूषित जल की सप्लाई घरों में ना जाये स्वच्छ जल पिएंगे तो स्वच्छ रहेंगे हर व्यक्ति को स्वच्छ जल पिलाने की जिम्मेदारी सरकार की है इसका संबंधित अधिकारी पूर्ण रुप से पालन करें वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी जिलाधिकारी विजय किरन आनंद एडीएम वित्त/ प्रभारी एडीएम सिटी राजेश कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारियों से कहा कि चल रहे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता युक्त सामग्री के साथ निर्माण कार्य समयाअवधि पूर्ण कराएं एचयूआरएल द्वारा कराए जा रहे फर्टिलाइजर कार्य व कार्यदायी संस्था द्वारा एम्स तथा रोड निर्माण के साथ-साथ नाला निर्माण के कार्यों को गुणवत्ता युक्त पूर्ण कराने के लिए संबंधित अधिकारी बराबर निगरानी करते रहे जिससे समयबध्द कार्य पूर्ण हो सके किसी भी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो इसका संबंधित अधिकारीगण ख्याल रखें।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *