Breaking News

देवरिया :_उद्योग व्यापार मंडल सलेमपुर की बैठक सम्पन्न हुई

*Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया*

उद्योग व्यापार मंडल सलेमपुर की एक बैठक शिव कटरा मे सुधाकर गुप्त की अध्यक्षता तथा संजय पाण्डेय के संचालन मे सम्पन्न हुई जिसमे बिजली कटौती और जर्जर सड़क पर चिंता व्यक्त करते हुए इस संबंध मे एक पत्रक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को मंगलवार को देने का निर्णय किया गया।
बैठक मे कहा गया कि विकास के दौड़ में सलेमपुर आज दस साल पीछे हो गया और सड़को की दयनीय दशा को देखकर कोई इस नगर में सामान खरीदने भी नही आना चाहता।बिजली कटौती तो लाइलाज हो गया है।सभी व्यवसाई बिजली कटौती से त्रस्त हो गए हैं।
बैठक को सुधाकर गुप्त,रवि प्रताप सिंह,संजय पांडे,रवि रौनिया युवा अध्यक्ष,हरिश्चंद्र जायसवाल,गोपाल गुप्ता,विनोद मद्धेशिया बिनु,विश्वनाथ त्रिपाठी,मेवा लाल वर्मा,बसंत जायसवाल,अरविंद वर्मा,बलविंदर मौर्या,जितेंद्र वर्मा,मनोज आदि उपस्थित थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *