Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 13 at 12.15.26 AM

कौड़ीराम में सीसी रोड का विधायक ने किया शिलान्यास

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। उपनगर कौड़ीराम में बांसगांव विधायक डॉ विमलेश पासवान ने एनएच 29 से राजन सिंह के घर तक 150 मीटर लंबी सीसी मार्ग का शिलान्यास किया जिसकी अनुमानित लागत लगभग सात लाख है।
इस दौरान विधायक विमलेश पासवान ने कहा कि क्षेत्र का कोई भी गांव या रास्ता मुख्य सड़क मार्ग से नहीं छुटेगा। यही हमारी व प्रदेश सरकार की मंशा हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में समुचे प्रदेश में आज विकास की लहर दौड़ रही है हम क्षेत्र के हर गांव व कस्बों के वंचित रह गये छोटे-छोटे संपर्क मार्गों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश सिंह राजन ने कहा कि बांसगांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक विमलेश पासवान अपने वादे के अनुसार जनता की उम्मीदों पर खरे उतर रहे हैं इन्होंने अपने कार्यकाल में बांसगांव विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा दिया है इनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि बांसगांव विधानसभा क्षेत्र की आम जनता किसी भी परेशानी में उनसे संपर्क जरूर करती है ।इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अनिल दुबे ,सांसद प्रतिनिधि अरविंद पाण्डेय, हेमंत मिश्रा, नवनीत सिंह, राजकेश्वर तिवारी , डॉक्टर बृजेश पांडेय , राजेश राय , सोनू शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *