Breaking News

भूगोल विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर केएन सिंह को कुलपति नियुक्त किया गया।

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। भूगोल विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर के एन सिंह जी, पूर्व कुलपति  उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज तथा कुलपति अतिरिक्त प्रभार राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज, को आज केंद्रीय विश्वविद्यालय दक्षिणी बिहार विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। यह भूगोल विभाग के लिए तथा विश्वविद्यालय परिवार के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। सभी लोगों ने इस उपलक्ष में प्रोफेसर के सिंह जी को बधाई दी।

इसी के साथ, भूगोल विभाग के लिए और विश्वविद्यालय परिवार के लिए एक और बड़े हर्ष और आह्वाद का विषय रहा की निरन्तर विद्यार्थियों की सफलता के क्रम में आज चार भूगोल विभाग के विद्यार्थियों ने TGT की सफलता अर्जित की , इनमें पंकज शर्मा , सर्वेश मल्ल , राहुल इस विभाग के शोधार्थी हैं एवं अनुराधा त्रिपाठी स्नातकोत्तर की छात्रा रही हैं । इन सभी विद्यार्थियों की सफलता पर अत्यन्त हर्ष व्यक्त करते हुए भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शिवाकांत सिंह जी ने तथा अन्य शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *