Breaking News

राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण किये हुए घूरगड्डा को कराया मुक्त

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर-अदलहाट । विकास खण्ड नरायनपुर क्षेत्र अन्तर्गत अदलहाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रसूलपुर में घुरगड्डा के नाम से अंकित जमीन पर कुछ भूमिधर किसान सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर कब्जा किये हुए थे उसे राजस्व विभाग एवं अदलहाट पुलिस की संयुक्त टीम ने पैमाइश के बाद अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। घूरगड्डा जिसका खसरा संख्या 106 घूरगड्डा के नाम से अंकित है

 

जिसे ग्राम सभा मे जैविक खाद्य के उपयोग करने पर भूमिधर किसानों द्वारा रोकथाम किया जाता था और उस पर अतिक्रमण कर कब्जा किये हुए थे। राजस्व विभाग इस प्रकरण को सज्ञान में लेते हुए तहसीलदार चुनार के आदेश पर पुलिस बल के साथ खाद्य गड्ढे को भूमिधर किसान के अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। उक्त मौके पर कानूगो अनुराग, लेखपाल राहुल चौधरी, चन्द्रशेखर व पुलिस बल में उपनिरीक्षक हरिकृष्ण पाण्डेय, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सिंह, कांस्टेबल प्रेम प्रकाश पटेल, महिला कांस्टेबल बबिता व अन्य पुलिस बल मौके पर मौजूद थी। ग्राम प्रधान जावेद अहमद के मौजूदगी में नापी कर घुरगड्डा को भूमिधर किसानों के कब्जा से मुक्त कराया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *