Breaking News

कौड़ीराम व्यापार मंडल रजि0 की मासिक बैठक सम्पन्न

 

 

गोरखपुर। कौड़ीराम व्यापार मंडल रजिस्टर्ड की मासिक बैठक बुधवार को सांय सात बजे से उपनगर स्थित गंगा पैलेस में अध्यक्ष विनय सेठ कि अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में व्यवसायिक सदस्यता कार्ड,कोष की व्यवस्था व व्यवसाईयों के हित में जन समस्याओं पर चर्चा करने के उपरांत कोविड काल मे दिवंगत लोगों कि आत्माओ की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। अध्यक्ष विनय सेठ ने कहा कि व्यापारियों के हित के लिए बना यह संगठन आप लोगों के सहयोग से सामाजिक कार्य में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। सभी व्यापारियों ने एक सुर में कहा कि कौड़ीराम स्थित बिजली विभाग कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा चेकिंग व बिजली बिल जमा कराने के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इस मामले मे तय हुआ कि एक टीम बनाकर एक्सईएन कार्यालय पर विरोध दर्ज कराया जाए। बैठक में कन्हैया चौरसिया, जटाशंकर दुबे,अजय पांडेय,अजय प्रकाश सिंह, राजेन्द्र वर्मा,अमन वर्मा,गौतम राय,रवि जायसवाल, रमेश वर्मा,उमाशंकर शर्मा,प्रिंस जायसवाल, कृष्णा, चंदन वर्मा,सोनू कसौधन, ऋषभ गुप्ता,श्रवण गुप्ता,श्रीराम मद्धेशिया, सुभाष जायसवाल,कन्हैया गुप्ता,दिनेश गोस्वामी, उमेश वर्मा,रतन वर्मा,विनय वर्मा,महेश जायसवाल,बेचन मद्धेशिया, गोरखनाथ वर्मा,ओमप्रकाश वर्मा,दुर्विजय साव व अन्य व्यापारी बंधु मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *