Breaking News

हिटलरशाही सरकार बस कुछ दिनों की मेहमान : बृजेश कुमार गौतम

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर/बांसगांव। महंगाई व अन्य समस्याओं को लेकर सपा विधानसभा बांसगांव अध्यक्ष रामअजोर मौर्य के नेतृत्व में सपाइयों ने बांसगांव तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विनय पाण्डेय को सौंपा। सपा नेता बृजेश कुमार गौतम ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आज हम समाजवादियों ने बांसगांव तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर महंगाई ,बेरोजगारी, भ्रष्टाचार ,ब्लाक प्रमुखी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली से हुए लोकतंत्र की हत्या के विरोध मे धरना प्रदर्शन एवं राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा गया। बृजेश कुमार गौतम ने कहा कि  बढ़ती महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, नौजवानों की बेरोजगारी, किसानों के ऊपर थोपे जा रहे काले कृषि कानून, महिलाओं से दुर्व्यवहार, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस लगाने और प्रशासन द्वारा सत्ता के दुरुपयोग पर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से दिया गया। इस दौरान सीओ बांसगांव श्यामदेव,एसएचओ राणा डीपी सिंह,तहसीलदार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रही।  धरना प्रदर्शन व ज्ञापन में लोहिया वाहिनी के पूरे प्रदेश सचिव रामप्रवेश यादव,संजय पहलवान,नंदलाल कन्नौजिया, सुमन पासवान ,मंतोष यादव,अमरनाथ यादव,शिव कुमार दुबे,विनय सिंह,नूर आलम , ईश्वर मद्धेशिया, सुरेन्द्र यादव,रविशंकर राय,अलीमुद्दीन ,बलवन्त प्रधान,जितेंद्र निषाद,शिव शम्भू,ओमकार यादव,यदुवंश यादव,विकास,साधु यादव,अमित विद्यार्थी,राममिलन यादव,जनार्दन यादव ,गामा,रामपाल यादव, इकबाल अहमद ,विश्वविजय यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *