रिपोर्ट प्रमोद कुमार गर्ग IBN NEWS बिगोद राजस्थान
बीगोद– कस्बे में शनिवार को शनि अमावस्या पर बालाजी मंदिर में श्रृंगार पूजा अर्चना आरती कर । भोग लगाकर सुख समृद्धि कोरोना संक्रमण महाबीमारी से निजात दिलाने की प्रार्थना की गयी। पितृ अमावस्या शुक्रवार को व शनिवार को शनि अमावस्या मनायी गयी। शनि अमावस्या पर शनि देव के मंदिर में शनि भगवान की पूजा अर्चना भी की।
शनि अमावस्या पर श्रृंगारित बालाजीइस अवसर पर महिलाओं ने मंदिर में स्वास्तिक चिन्ह बनाकर पीपल के वृक्ष मे जल अर्पित कर पूजा कर रोली लच्छा तिलक फल दीपक लगाकर सात परिक्रमा लगाकर बडो का आर्शीवाद लिया। अवसर पर गायों को हरा चारा कबूतरों को दाना मछलियों को आटा डाल कर दान पुण्य किया। शनि की साढे शाती को लेकर पंडितो द्वारा पाठ पूजा कर हवन के आयोजन हुए इस मौके पर पौधारोपण भी किया गया।